सिर्फ 10 सेकंड में Confirm Tatkal Ticket कैसे Book करें – 100% गारंटी
मै गारन्टी दे रहा हूँ | आप सिर्फ 30 सेकंड के अन्दर Confirm Tatkal Ticket Book कर सकते हैं | वो भी Mobile से घर बैठकर |
हालांकि यह एक मुश्किल टास्क है | लेकिन मै आपको एक ज़बरदस्त तरीका से बताऊंगा Tatkal Ticket Kaise Book Kare
आपको भी पता होगा आजकल Tatkal Ticket की Booking करना कितना कठिन काम हो गया है | सामान्य तरीके से हम इसे नहीं निकाल सकते |
क्योंकि IRCTC Website पर बुकिंग के समय इतना भीड़ हो जाता है की 2-Minute के अन्दर ही Booking समाप्त हो जाता है |
आज मै आपको नया तरीका बताने वाला हूँ | जिससे आप खुद से 30 से 50 सेकंड के भीतर Confirm Tatkal Ticket निकाल पायेंगे |
मै आपको गारंटी देता हूँ, इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Tatkal Ticket लेने के लिए Railway Station के बाहर Ticket Booking Counter/Center पर भाग-दौड़ नहीं करना पड़ेगा |
आप भी जानते होंगे, Tatkal Ticket की Booking करने के लिए दो तरीके है;
1. Railway Station
Counter
2. Online Tatkal
Booking
यदि आप स्टेशन पर जाते हैं तो आपको लम्बी कतार का सामना करना होगा | फिर भी Ticket मिलने की कोई Guarantee भी नहीं है |
वही दूसरी तरफ और मेरा सबसे पसंदीदा तरीका | आप भी मेरी तरह घर बैठ कर Online Ticket Booking कर सकते हैं | मैंने इस Post में इसी तरीके को पुरे Detail में बताया है |
चलिए फिर शुरू करते हैं | खुद से घर बैठे सिर्फ 30-second में इतना सबकुछ कैसे किया जाता है |
Table of Contents
Railway Ticket Booking Rules – IRCTC
Guidelines 2022
मै हसीब आलम, एक बार फिर एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया हूँ | आगे बढ़ने से पहले मै आपको कुछ बुनियादी चीजों को बताना चाहता |
यह आपके Train Life को काफी आसान कर देंगी |
2022 में Tatkal Ticket के Rules और Policies
IRCTC समय-समय पर Indian Railway के Guidelines और Policy को बदलता रहता है | मै आपको सबसे Latest Guidelines (2022-year) की कुछ अहम् चीजों को बता रहा हूँ |
ताकि आप हर Updated Policy से अवगत रहें |
· महिला (Ladies Quota)
और (General Quota) के साथ आप Tatkal Quota का चयन नहीं कर सकते |
· तत्काल बुकिंग में आपको कोई रियायत (Concessions)
नही मिलता है |
· तत्काल किराया मूल (Basic) किराए का न्यूनतम (Minimum) 30% किराया होता है |
· एक तत्काल टिकट (PNR Number) पर आप Maximum चार (4) यात्रियों (Passengers) के लिए Seat Reserve कर सकते हैं |
· Confirm तत्काल टिकट को रद्द (Cancel) कराने पर आपको कोई धन की वापसी (Refund) नहीं मिलता है |
· AC 1 Tier (1AC) के लिए आपको Tatkal Quota को Reserve करने की अनुमति नहीं है |
ऊपर बातये गए तमाम बातों को अपने दिमाग के अन्दर अच्छे से बैठा लीजिये | ये आपको आगे की Train की सफ़र वाली ज़िन्दगी को पहले से आसान कर देंगे |
Tatkal Ticket के Booking Charges 2022
इस Quota में कोई रियायत नहीं मिलता है | यह जानकारी मै IRCTC के आखिरी (2022 Update) बदलाव के अनुसार दे रहा हूँ |
यात्रा श्रेणी (Class) |
न्यूनतम किराया (Minimum) |
अधिकतम किराया (Maximum) |
Second Sitting (2S) |
₹ 10 |
₹ 15 |
Sleeper (SL) |
₹ 100 |
₹ 200 |
AC Chair (ACC) |
₹ 125 |
₹ 225 |
AC 3 Tier (3A) |
₹ 300 |
₹ 400 |
AC 2 Tier (2A) |
₹ 400 |
₹ 500 |
Executive Class (EC) |
₹ 400 |
₹ 500 |
सारे Charges भारतीय मुद्रा रुपये (INR) में दिए गए हैं –
(Updated in 2022)
किराया समय-समय पर बदलता रहता है | मै नए Update के अनुसार तमाम किराए को बदलता रहता हूँ | इससे आपके हमेशा Latest Ticket Charges की जानकारी मिल जाती है |
Tatkal Quota का Booking Time
भारतीय रेल (Indian Railway) ने इसके लिए ख़ास समय को निर्धारित किया है | जहाँ पर आपको Travel Class के अनुसार Ticket Booking समय का पालन करना पड़ता है |
शायद आपको इस Travel Classes के बारे में पता हो;
· AC Class – (AC Chair
Car, AC 3 Tier, AC 2 Tier, Executive)
· Non-AC Class – (Second
Sitting and Sleeper)
इन दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग समय रखा गया है | जहाँ पर AC Class की बुकिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे वहीँ दूसरी तरफ Non-AC Class की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होता है |
इसे Railway Station Counter और Online Booking दोनों जगहों पर Booking के लिए एक ही Time रखा गया है |
ऑनलाइन Ticket
Booking के लिए Important चीजें
आगे बढ़ने से पहले ये जानिये की Confirm Taktal Ticket Book करते समय किन चीजों की ज़रूरत पड़ने वाली हैं |
आपको इन चीजों की जरुरत पड़ने वाली हैं;
1. Laptop (or) Mobile
2. Fast Internet Connection
3. IRCTC Account
4. UPI or Debit card
(for online payment)
Computer अथवा Laptop आपके पास हो ऐसा ज़रूरी नहीं है | आप Mobile से भी आसानी से Tatkal Ticket की Reservation कर सकते हैं |
100% Confirm Tatkal Ticket Kaise
Book Kare – Mobile Se
हमारे बताये गए इस तरीके में आपकी सभी Details पहले ही भर दिये जाते हैं | ताकि बुकिंग के समय आपको कुछ नहीं करना पड़े | सबकुछ Automatic हो जाता है | आपका सारा काम कुछ ही सेकंड में हो जाता है |
पहले आप ये सुनिश्चित कर लें की आपके पास ऊपर बताये गए चारों चीजें मौजूद हैं | अगर आपके पास IRCTC खाता नहीं है तो सबसे
पहले इसे बना लें |
आप IRCTC अकाउंट कहीं भी Mobile और Laptop पर बना सकते हैं |
ध्यान दीजिए: अगर आपको नहीं पता हैं की IRCTC पर खाता कैसे बनाया जाता हैं | तो आप Comment में जरुर बताइये | मै बहुत जल्द इसकी जानकारी दे दूंगा |
चलिए मान लिया आपके पास सारी चीजें मौजूद हैं | तो आइये अब Ticket Booking के लिए Step-by-Step गाइड जानते हैं |
Step 1. Quick Tatkal App को Install करें
अपने Mobile में Railway Ticket Booking के लिए आपको “Quick Tatkal App” को Install करना होगा | इसेक लिए आप Google Play Store पर जाईये और इसे बड़े ही आसानी से Install कर लीजिये |
आप चाहें तो ऊपर के Button से भी इस App को अपने Phone में आसानी से Install कर सकते हैं |
इसे आप Tatkal Ticket Booking वाला App भी कह सकते हैं | इसे अपने मोबाइल में डालने के बाद आप इसे Open करें |
इसके बाद Quick Tatkal आपके Phone में कुछ Permission देने लिए पूछेगा | आप इसे “Allow” कर दें ताकि यह बेहतर तरीके से काम करे |
Step 2. नया Ticket Form बनायें
आगे के Process में जाने के लिए आपको एक New Form बनाना है |
नए Tatkal Ticket Form बनाने के लिए आप “New Form” पर टच करिए | फिर आप उस Form का कोई नाम दीजिये |
उदाहरण के लिए आप इस प्रकार से नाम दे सकते है;
· New Delhi to Mumbai
· Purushottam Express
Tatkal Form
फॉर्म का नाम देने के बाद आप “Submit” के बटन पर टैप करिए | आपका फॉर्म सफलतापूर्वक Save हो जाएगा |
याद रखिये: इस एप्लीकेशन में आप FREE में केवल तीन (3) टिकेट फॉर्म ही बना सकते हैं | लेकिन आगे मै आपको एक BONUS TRICK बताऊंगा जिससे आप FREE में ढेर सारे Ticket Form बना सकते है |
Step 3. Journey Details भरें
अप आप बारी-बारी से इस Tatkal Form भरें | इसे भरना काफी आसान है | इसके लिए आप नीचे के Photo को देख सकते हैं |
Quick Tatkal App की मदद से आप IRCTC के Website और Rail
Connect App दोनों से Automatic Tatkal
Booking कर सकते हैं |
सारे चीजों को भरना जरुरी नहीं हैं | यहाँ आपको केवल ज़रूरी चीजों को भरना है | जैसे की;
· IRCTC login details
· Journey details
· Passenger details
· Train name
information
· Payment option
यहाँ पर आप सारे जानकारियों को आराम से सावधानी पूर्वक भरिये | फिर सुनिश्चित करिए की कहीं कोई गलत Information तो नहीं भरा है |
यह नोट करें:
आप अपने Mobile से भी Tatkal Ticket की Booking कर सकते हैं | इसके लिए आप “RAIL CONNECT” वाले विकल्प को चुनिए |
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके मोबाइल में IRCTC Rail Connect App का होना ज़रूरी है |
Step 4. Payment Method चुनिए
अब बारी आती है Payment Option की | यह विकल्प भी पिछले स्टेप का Part है |
इस App में आपको सारे Payment option देखने को मिलते हैं | यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप जिस तरीके से Booking Charge को Pay करना चाहते हैं |
बेहतर होगा की आप इनमे से किसी एक विकल्प को चुनिए;
· BHIM / UPI
· Debit card
· Paytm wallet
अपने सहूलियत के लिए किसी एक Option को चुने लीजिये | उसके बाद आप इस Form को Save कर लें | सेव करने का विकल्प ऊपर में Icon के रूप में मौजूद है |
ज़बरदस्त टिप: यह एप्लीकेशन Paytm wallet के साथ सबसे बेहतर काम करता है | इसिलए आप इसी विकल्प को चुनिए |
Step 5. Ticket Booking को Complete करें
यह आपका Final Step है | मगर यही पर सारी चीजें गड़बड़ भी हो सकती हैं | इसलिए इस प्रक्रिया में आपको Alert रहना है |
इसी Step में यह App अपना कमाल दिखाने वाला है | यहाँ पर सारा Process अपने आप ही होगा | आपको खुद से बस Payment करनी है |
5.1. Quick Tatkal App को Ready करें
आगे के Process के लिए आप खुद और इस App दोनों को तैयार कर लीजिये | इस एप्लीकेशन को Ready करने के लिए आपको Mobile की Setting में एक काम करना है |
इस Feature को चालु करने के लिए Mobile के इस Setting में जाईये;
Mobile setting > Accessibility setting > Quick Tatkal > Turn on
यह विकल्प आपके Mobile में अलग हो सकता है | आप Setting में जाकर एक बार Check करिए | और इस विकल्प को चालु कर दें |
इस विकल्प को चालु करने के बाद यह App सारा काम Automatic करेगा | इसके साथ ही समय शुरू होने से पहले आपको Notification भी देगा |
5.2. Saved Form को Open करिए
यह काम आपको Ticket Booking Time शुर होने से 2-Minute पहले करनी है | आप देख लीजिये की आपकी किस Class के लिए Reservation करने है |
· 10:00 AM – AC Class के लिए
· 11:00 AM – Sleeper
Class के लिए
इन दोनों Class के लिए अलग-अलग Time बनाया गया है | AC और Sleeper Class के Time कुछ इसी तरह से है |
यदि आप AC Class में Reservation करना चाहते हैं तो;
इस App को सुबह में 09 बजकर 58 मिनट पर Open करें
वहीँ दूसरी तरफ यदि आप Sleeper Class में Reservation कराना चाहते हैं तो;
इसे सुबह के 10 बजकर 58 मिनट पर Open करिए
महत्वपूर्ण चीज़:
Tatkal Quota हो या Premium Tatkal Quota दोनों की बुकिंग Train खुलने के एक (1) दिन पहले और उसी Time पर होता है |
उदाहरण के लिए, यदि Train किसी महीने के 22-तारीख को खुलने वाली है तो Ticket की बुकिंग 21-तारीख के क्रमशः 10AM (AC)
और 11AM (Sleeper) को करानी होगी |
5.3. Book Now पर Touch करिए
अप आपके अतिम Step को पूरा करना है | इसे पूरा करने के लिए पहले से Save किये गए Form को खोलिए | आपको वह नीचे में “Book Now” का विकल्प दिखाई देगा |
इतना करने के बाद आप IRCTC के Website अथवा Rail Connect App में चले जायेंगे | वहाँ सारा Process अपने आप ही होगा | जैसे की;
· Train details
· Passenger and
journey Information
· Captcha code
· Payment method
आपको अंतिम के केवल Payment को पूरा करना है | यदि आप UPI से Payment कर रहे हैं तो आपको UPI PIN को डालकर Ticket के किराए की भुगतान करनी होगी |
Tatkal for Sure – Tatkal Ticket Booking Tutorial in
Hindi
छोटा बोनस – Quick Tatkal से FREE Form Tickets प्राप्त करें
इस पोस्ट में मैंने आपको Free में Form Ticket लेने की एक Trick बताने की बात कही थी | चलिए जानते हैं |
यह बिलकुल आसान है | बस आपको इस एप्लीकेशन को अपने Friends के साथ Share करना है | इसके लिए आप Free Tickets वाले विकल्प में जाईये | उसके बाद इसके Unique
Link को Copy करके कहीं भी शेयर कर सकते हैं |
जब कोई आपके Link के द्वारा इस App को अपने मोबाइल में Install करेगा | तब आपको मुफ्त में From Ticket मिलते रहेंगे |
ये Mobile से Tatkal Ticket Book करने का तरीका था | आइये अप Computer से Booking करने के तरीके को जानते हैं |
IRCTC Website पर Tatkal Ticket की Booking करें
इस Method में भी आपके पास पहले से बना हुआ एक IRCTC Account का होना ज़रूरी है | यदि आपने अभी तक IRCTC पर खाता नहीं बनाया है तो कोई बात नहीं है |
1. IRCTC पर Login करें
मै मानता हूँ अब आपके पास भी एक IRCTC अकाउंट है | सबसे पहले आप IRCTC की Website पर जाईये और वह Login करिए |
Sign in करने के लिए आपको इन Details को भरने होंगे;
1. Username
2. Password
3. Captcha code
इन तीनो Credentials को भरने के बाद “Sign in” पर Click करिए | उसके बाद आप अपने Account में दाखिल हो पायेंगे |
2. Favorite Journey और Master List बनायें
Railway Tatkal Ticket को Book करने से पहले इन दोनों List को बनाना ज़रूरी है | ऐसा करने से आपको 1-Minute में सबसे पहले टिकेट बुक कर पाएंगे |
इन दोनों Lists को बनाने के लिए सबसे ऊपर दिख रहे My Account पर Mouse के ले जाईये | उसके बाद My Profile वाले मेनू में आपको ये दोनों Option इस प्रकार दिखाइ देंगे;
1. Add / Modify Master
List
2. Add / Delete
Favorite Journey List
अब बारी-बारी से इनको Create करना है | इस तरीके से Master List बनाइये;
यहाँ पर आप सभी Passengers के सम्बंधित Information को भरिये | यह आगे के Process में काफी मददगार साबित होने वाला है |
आपको इन सभी ज़रूरी चीजों को भरकर Submit करनी है;
· Passenger Name
· Date of Birth
· Gender
· Berth Preference
· Food Choice
· ID Card type and
Number
इनको सारे बुनियादी चीजों के भरने के बाद आप “Submit Button” पर क्लिक करिए | आपका Details नीचे दिख रहे Passenger List में Add हो जाएगा |
आप बारी-बारी से सभी लोगों के Details को भर दें | यदि आपको एक से अधिक लोगो के लिए Ticket Booking करनी है |
ध्यान दें की Aadhaar
Number गलत नहीं होना चाहिए | अन्यथा आपका Aadhaar Verify नहीं हो पायेगा | और Ticket Booking के Timeउस यात्री को Select नहीं कर पायेंगे |
अब इस तरीके से Favorite Journey List को भरिये;
Journey List मतलब आपको किस Train में कहाँ से कहाँ तक सफ़र कर करनी है | और इसी List में आपको Class को भी Select करना होता है |
आपको इस Information को Fill करनी है;
· Train Number
· Travel Class
· From Station
· To Station
· Ticket Quota
इनतमाम Details का भरने के उपरांत “Save Journey List” के बटन पर Click करिए | अब हम अगले Step की तरफ बढ़ते हैं |
3. Train को Select करें
अब आपको Booking Time शुरू होने के 5-मिनट पहले IRCTC Website पर आना है | और Account में लॉग इन कर लेनी है |
उसके बाद आप Train को Search करके Select कर लीजिये | अब आपको Booking Time होने तक प्रतीक्षा करनी होगी |
4. Ticket Booking प्रक्रिया Start करें
इस स्टेज में आप दिख रहे Quota वाले विकल्प में से Tatkal अथवा Premium Tatkal को सेलेक्ट करिए | फिर Check Availability पर click करिए |
अब आपको Book now का विकल्प दिखाई देगा | यहाँ आपको Passenger Details को भरने के विकल्प दिखाई देंगे |
आपका Master List इस वक्त काम आने वाला है | बस आप Master List को Select कर लीजिये | ऐसा करते ही पैसेंजर विवरण को नहीं भरना पड़ेगा |
5. Ticket Charge को Pay करें
जिस Method में आपको आसानी हो उससे Payment कर दीजिये | मेरे ख़याल से UPI Payment सबसे बेहतर होगा | अगर आपके पास PhonePe, Google Pay या फिर Paytm है |
मैंने UPI के विकल्प को चुना था तो मुझे UPI Payment page पर Redirect कर दिया गया है | अगर आपने भी UPI चुना होगा तो आपको अपने मोबाइल से इसे Approve कर देनी है |
उसके बाद आपका Payment Complete हो जाएगा! जैसा की इन Screenshots में आप देख रहे हैं |
अब आपका Payment complete हो जाने के बाद आपका Tatkal Ticket सफलतापूर्वक Book हो जायेगा | इसकी पुष्टि आपके Laptop के Screen पर दिखाई दे रहा होगा |
अब आपका Tatkal Ticket Book हो चूका है | और अब आप आराम से सफर कर सकते हैं |
बोनस जानकारी – Tatkal Ticket
Booking Apps और Guide
मैं अपने हर Bonus चैप्टर में Premium जानकारी देने की कोशिश करता हूँ | जो आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते |
इसी वजह इस मैंने दो महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया है | यह जानकारी Tatkal Ticket की Booking प्रक्रिया को सरल और Super Fast बना देगी |
ताकि आप हर बार सफलतापूर्वक General और Premium Tatkal Ticket Book कर पायें |
Fast Tatkal Ticket Booking Guide
सबको पता है IRCTC से Online Ticket को Book करना आसान काम नहीं है |
लेकिन कुछ खास चीजों (Tips) और इन तरीकों (Tricks) का पालन कर हम इस Process को बिलकुल आसान (Easy) बना सकते हैं |
· Computer/Laptop से Book करते समय Browser में Ad Blocker
Extension का इस्तेमाल करें
· पहले द्वितीय श्रेणी (2nd AC) के लिए टिकेट बुक करने की कोशिश करें
· भुगतान (Payment) करने के लिए UPI अथवा Internet Banking का प्रयोग करें
· Internet की Speed का ध्यान रखें
· Booking शुरू होने से पहले IRCTC में Login कर लेना बेहतर है
· IRCTC Account में सभी Passengers के Details को भरकर Master
List बना लें
· हो सके तो एक से अधिक Username
ID से बुकिंग करने की कोशिश करें
मेरे बड़े भाई इन्ही Tricks का इस्तेमाल कर केवल 1-मिनट में अपने Mobile से Ticket Book कर लेते हैं |
आपके लिए: इसी पोस्ट की शुरुआत में Master List बनाने का तरीका बताया गया है | Ad-Blocker की जानकारी आपको Google पर मिल जायेगा |
2022 में Tatkal Ticket Booking वाले Best Apps
अभी तक मैंने केवल एक Popular App के बारे में बताया है | लेकिन इसके अलावा कुछ बेहतरीन Mobile Apps मौजूद हैं | जो हर तरह की Railway Ticket को आसानी से Book करने में सक्षम हैं |
इन सभी Trusted Apps की मदद से आप एकदम Fast तत्काल टिकट बुकिंग कर सकते हैं |
चलिए इन्हें जानते हैं |
App
Name |
Developer |
|
ConfirmTkt |
ConfirmTkt |
|
RailYatri |
RailYatri |
|
Ixigo App |
Ixigo |
|
IRCTC Rail Connect |
CRIS |
|
Tatkal for Sure |
Buyhatke Internet Pvt. Limited |
Not available |
सभी Apps आपके Smartphone में मौजूद Google
Play Store में मिल जायेंगे |
इनमें से कुछ एप्लीकेशन में आप Indian Railways का समय सूची (Time Table), किराया (Fair) और Live Status भी देख सकते हैं | यहाँ तक की आप Premium तत्काल टिकेट भी Book कर पाएंगे |
ज़रा गौर करिए: किसी कारण की वजह से TATKAL For Sure को Play/Web Store से हटा दिया गया है | जिसकी वजह से अब इसका इस्तेमाल करना संभव नहीं है |
Conclusion
यह एक बहुत ही बेहतर तरीका है | जिसके द्वारा आप घर बैठे Sure होकर Confirm Tatkal Ticket Book कर सकते हैं | आपने यह भी देखा की यह तरीका कितना आसान है |
इसे कोई भी व्यक्ति Follow कर बेहद ही आसानी से Tatkal Ticket Book कर सकता है |
मैंने इस पुरे आर्टिकल में आपको Tatkal Ticket Kaise Book Kare के बारे में जानकारी दी | आपको यह जानकरी कैसी लगी हमे अवश्य ही बताइये |
पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ Share करें |
मन में कोई सवाल या सुझाव है तो Comment करके पूछना मत भूलिए |
FAQs – IRCTC Tatkal Ticket Booking in
Hindi
Railway Station पर कभी-कभी लोग मुझसे ये सवाल पूछ देते हैं | जानकारी होते हुए मै इन सारे सवालों के जवाब दे देता पाता हूँ |
तो क्यों नहीं उन सभी महत्वपूर्ण Frequently Asked Questions को इस पोस्ट में शामिल किया जाए | इससे आपको भी इनका 100% सही जवाब मिल जाएगा |
Tatkal Ticket की Booking कितने दिन पहले होती है?
तत्काल और Premium Tatkal की बुकिंग हमेशा Source Station से Train Start होने के एक (1) दिन पहले होता है | इनके Booking का Time सुबह के 10:00AM (AC
के लिए) और 11:00AM (Sleeper के लिए) अगले 1 घंटे तक रहता है |
क्या Tatkal Ticket के लिए Extra Charge देना पड़ता है?
जी बिलकुल | इसका किराया सामान्य Railway Ticket के मुकाबले थोड़ा अधिक होता है | इसका Booking Charge सामान्य टिकेट से 10% (Second Class) और 30% (Other Class) ज्यादा होता है |
Premium Tatkal Quota क्या होता है?
इस Quota में Reserve की गयी सीटें हमेशा Confirm होती हैं | हालांकि इसका कोई Fixed Fare नहीं रखा गया है | टिकट बुकिंग के साथ इसके Charges भी बदलते रहते हैं | इस Quota को बुकिंग Agent नहीं कर सकते |
क्या Tatkal Ticket को Cancel करा सकते हैं?
केवल दो स्थिति में यह संभव है | जब ट्रेन 3-घंटे की देरी से चल रही होती है | या फिर ट्रेन का Route बदल दिया गया हो। केवल इन्ही दो परिस्थितियों में Passenger को पूरा Refund मिलता है।
मैंने अपना काम कर दिया | अब आपकी बारी है |
क्या आपने अभी तक Offline या Online माध्यम से Tatkal Ticket Booking किया है?
अपना अनुभव मेरे साथ Share करिए |
आपको दोनों तरीकों में से कौन सा बेहतर लगा | अभी Comment में बताइये |
आपके लिए: यदि आपको लगता है की ये तरीके पुराने हो चुके हैं और अब काम नहीं करते | तो आप Comment में बताइये | मै नए तरीके को जल्दी लाने की पूरी (Sure) कोशिश करूँगा |
0 Comments